प्रेस नोट झाबुआ पुलिस
दिनांक : 30 जुलाई 2026

थाना राणापुर, जिला झाबुआ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आयशर वाहन सहित करीब 24.85 लाख रुपये की अवैध शराब जब्त

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पाडलवा चौराहा की ओर से एक आयशर वाहन (क्रमांक MP09GJ0491) में अवैध अंग्रेजी शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर वाहन को रोका। तलाशी लेने पर वाहन से बेगपाइपर कंपनी की अंग्रेजी शराब की 120 पेटियां (करीब 1036.8 लीटर) बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹9,84,960 है।

मौके से वाहन चालक मुकेश पिता छबला मुवेल (24 वर्ष), निवासी ग्राम छापरी एवं उसके साथी प्रताप पिता अजमेर सिंह मोरी (28 वर्ष), निवासी ग्राम भुतखेड़ी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शराब के साथ आयशर वाहन (कीमत लगभग ₹15,00,000) भी जब्त किया। इस प्रकार कुल ₹24,84,960 मूल्य का मशरूका जब्त किया गया।

इस संबंध में थाना राणापुर में अपराध क्रमांक 398/2026 अंतर्गत धारा 34(2), 36 मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

• मुकेश पिता छबला मुवेल, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम छापरी।
• प्रताप पिता अजमेर सिंह मोरी, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम भुतखेड़ी।

जब्त मशरूका

• बेगपाइपर कंपनी की अंग्रेजी शराब की 120 पेटियां (करीब 1036.8 लीटर), कीमत ₹9,84,960।
• आयशर वाहन क्रमांक MP09GJ0491, कीमत ₹15,00,000
• कुल जब्त मशरूका : ₹24,84,960

सराहनीय योगदान

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राणापुर उप पुलिस अधीक्षक श्री दिनेश रावत, उपनिरीक्षक राहुल भिड़े, सहायक उपनिरीक्षक अमरसिंह बिलवार, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र पुरी, प्रधान आरक्षक गुलाबसिंह, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र, आरक्षक दिनेश भयड़िया एवं आरक्षक अनिल का सराहनीय योगदान रहा।

keyboard_arrow_up
Skip to content