*प्रेस नोट*
*झाबुआ पुलिस*
*दिनांक : 10.11.2026*

*दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह में दिखा आत्मीयता, सौहार्द और समन्वय का संगम*

*पुलिस लाइन झाबुआ में जिला एवं पुलिस प्रशासन द्वारा पत्रकारों के साथ आयोजित हुआ समारोह, गीत-संगीत की प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

*जिले के विकास एवं जनहित के लिए प्रशासन, पुलिस और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय पर दिया जोर*

झाबुआ, 10 नवम्बर 2026। दीपावली एवं नववर्ष की खुशियों को साझा करने तथा आपसी सौहार्द एवं समन्वय को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस लाइन झाबुआ में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संयुक्त रूप से पत्रकार दीपावली एवं नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। समारोह में पत्रकारों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने गीत-संगीत और गायन की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर उत्सव का आनंद लिया तथा एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

*कलेक्टर डॉ. भरसट ने कहा* कि पत्रकार जिले की सामाजिक परिस्थितियों, स्थानीय समस्याओं एवं विकास की संभावनाओं का गहरा अनुभव रखते हैं। उनके सुझाव एवं रचनात्मक सहयोग से जनहित के कार्यों को अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।

*पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने कहा* कि पुलिस और मीडिया दोनों का मूल उद्देश्य जनहित एवं समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। जिले की प्रगति, बेहतर कानून व्यवस्था और आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए पुलिस, प्रशासन एवं मीडिया के बीच आपसी विश्वास और समन्वय आवश्यक है।

*मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा* कि पत्रकार आमजन की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने के साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। साझा प्रयासों से जिले के विकास को नई दिशा दी जा सकती है।

*वरिष्ठ पत्रकार श्री चंद्रभान सिंह भदौरिया ने* पुलिस, प्रशासन एवं मीडिया को समाज के महत्वपूर्ण स्तंभ बताते हुए जिले की विशेषताओं को व्यापक पहचान दिलाने और विकास को गति देने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया।

इस अवसर पर पत्रकार साथी श्री भूपेंद्र गौर, श्री राजेंद्र सोनगरा, श्री आलोक द्विवेदी, श्री वीरेंद्र सिंह राठौर, श्री मनोज अरोरा, श्री राजेश सोनी, श्री सत्यनारायण शर्मा एवं श्री भूपेंद्र नायक ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए जिले के विकास, जनसमस्याओं के समाधान तथा झाबुआ की सांस्कृतिक पहचान को व्यापक स्तर पर स्थापित करने के लिए प्रशासन, पुलिस एवं मीडिया के बीच बेहतर समन्वय, निरंतर संवाद और सकारात्मक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।

समारोह में गीत-संगीत, आत्मीय संवाद एवं शुभकामनाओं के आदान-प्रदान ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम ने प्रशासन, पुलिस एवं मीडिया के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और समन्वय को और अधिक मजबूत करने का सकारात्मक संदेश दिया।

इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी श्री भारत सोलंकी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्र सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा जिले के पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

keyboard_arrow_up
Skip to content