
प्रेस नोट
झाबुआ पुलिस
दिनांक : 15 सितंबर 2026
साप्ताहिक जनसुनवाई में एसपी श्री देवेन्द्र पाटीदार ने सुनी 32 आवेदकों की समस्याएं
त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
लंबित अपराध, साइबर शिकायतों एवं GRM/MRM/CIAR/CEIR पोर्टल की शिकायतों की विस्तृत समीक्षा
आमजन की शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निराकरण के उद्देश्य से झाबुआ पुलिस द्वारा प्रत्येक मंगलवार को नियमित रूप से साप्ताहिक जनसुनवाई आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय झाबुआ में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे 32 आवेदकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना गया।
जनसुनवाई के दौरान आवेदकों की शिकायतों के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की गई तथा *वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश* दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि *महिलाओं से जुड़े प्रत्येक प्रकरण में पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ नियमानुसार कार्रवाई* सुनिश्चित की जाए तथा शिकायतों के निराकरण में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो।
*लंबित अपराध एवं साइबर शिकायतों की विस्तृत समीक्षा*
जनसुनवाई के साथ ही पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा जिले में *लंबित अपराधों, साइबर संबंधी शिकायतों तथा GRM, MRM, CIAR एवं CEIR पोर्टल* पर दर्ज शिकायतों की भी विस्तृत समीक्षा की गई।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों से थानावार जानकारी लेते हुए लंबित प्रकरणों एवं शिकायतों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए। उन्होंने स्पष्ट निर्देशित किया कि *अनावश्यक रूप से कोई भी प्रकरण लंबित न रहे तथा प्रत्येक शिकायत का नियमानुसार निर्धारित समय-सीमा में निराकरण* सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों के निराकरण में *पारदर्शिता, संवेदनशीलता एवं जवाबदेही* का विशेष ध्यान रखा जाए तथा प्रत्येक आवेदक को नियमानुसार प्रभावी राहत प्रदान करने का प्रयास किया जाए।
झाबुआ पुलिस द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं पुलिस-जन संवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से *साप्ताहिक जनसुनवाई का क्रम निरंतर जारी रहेगा।*





