“सेवा और समर्पण के प्रहरी बने जवानों को ब्रह्माकुमारी दीदी ने बांधी रक्षा की डोरी”
झाबुआ, 08 अगस्त 2025 — आज पुलिस लाइन झाबुआ में ब्रह्माकुमारी संस्था की वरिष्ठ दीदी के सान्निध्य में रक्षा बंधन का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी दीदी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राखी बांधकर उनके सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
दीदी ने सभी जवानों को ईश्वर की याद, आत्मिक शांति और सकारात्मक सोच का संदेश देते हुए कहा कि रक्षा बंधन केवल एक पारंपरिक त्योहार नहीं, बल्कि यह आत्मिक रक्षा, नैतिक मूल्यों और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं देते हुए आत्मिक सशक्तिकरण और आंतरिक शक्ति प्राप्त करने का आह्वान किया।