
अंधे कत्ल का झाबुआ पुलिस ने किया खुलासा, भाई ही निकला भाई का हत्यारा
दिनांक 03.01.2026 को रात्रि लगभग 09.00 बजे दुला मचार की मृत्यु हो जाने की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर थाना राणापुर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।
मर्ग जांच के दौरान प्रकरण संदिग्ध प्रतीत होने पर मृतक दुला मचार का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा मृत्यु का कारण गला दबाए जाने से होना पाया गया। उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना राणापुर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि घटना दिनांक 03.01.2026 को मृतक दुला मचार एवं उसके सगे भाई हिमता मचार के बीच भूमि के बंटवारे को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते आरोपी हिमता मचार ने रात्रि में अपने भाई दुला मचार की हत्या करने की नीयत से उसका गला दबाकर उसकी जान ले ली।
पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमता मचार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
सराहनीय कार्य
उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत, उपनिरीक्षक श्री ब्रिजेन्द्र छाबरिया, सहायक उपनिरीक्षक श्री कडेबसिंह मेडा, प्रधान आरक्षक 244 श्री राजेन्द्र, आरक्षक 19 श्री दिनेश, आरक्षक 163 श्री विवेक कुमार एवं आरक्षक 607 श्री दिनेश भयडिया का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





