थाना थांदला पुलिस ने ढाई वर्षीय गुम बालिका को 3 घंटे में किया दस्तयाब, परिजनों को सौंपा
थाना थांदला क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 07.01.2026 को कस्बा थांदला की रितुराज कॉलोनी से एक ढाई वर्षीय बालिका के गुम हो जाने की सूचना प्राप्त हुई। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश किए जाने के बाद भी बालिका का कोई पता नहीं चल सका। तत्पश्चात परिजनों ने शाम लगभग 7 बजे थाना थांदला में गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई। जिस पर पर थाना थांदला पर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए थाना थांदला पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई। पुलिस ने सघन तलाश अभियान चलाते हुए मात्र 03 घंटे के भीतर अपहृत बालिका को भीमकुंड क्षेत्र से सकुशल दस्तयाब कर लिया।
दस्तयाबी के पश्चात बालिका को विधिवत रूप से उसके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। बालिका के सुरक्षित मिलने से परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने थाना थांदला पुलिस की तत्परता एवं संवेदनशील कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया।

keyboard_arrow_up
Skip to content