भगोरिया हाट के अंतिम दिन झाबुआ पुलिस का जागरूकता अभियान
भगोरिया हाट के अंतिम दिवस पर रम्भापुर एवं अन्य स्थानों पर आयोजित भगोरिया हाट में झाबुआ पुलिस द्वारा व्यापक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर पुलिस टीम द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा, यातायात नियमों के पालन तथा डायल 112 की उपयोगिता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर उपस्थित नागरिकों को जागरूक किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर, बैनर एवं हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से लोगों को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया तथा दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के अनिवार्य उपयोग का संकल्प दिलाया गया। पुलिस अधिकारियों ने आमजन से अपील की कि वे किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर संपर्क करें तथा साइबर अपराध की दशा में साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करे।

झाबुआ पुलिस द्वारा चलाया गया यह अभियान नागरिकों में सुरक्षा एवं जागरूकता की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

keyboard_arrow_up
Skip to content