प्रेस नोट
दिनांक : 30 जून 2026
झाबुआ पुलिस

44 एवं 41 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण करने पर दो पुलिस अधिकारियों को भावभीनी विदाई

झाबुआ पुलिस परिवार द्वारा पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए दो अधिकारियों का सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर उनके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखद भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी—

1. उपनिरीक्षक (अ) श्री जीत सिंह भूरिया– पुलिस विभाग में 44 वर्ष की उत्कृष्ट एवं समर्पित सेवा पूर्ण करने पर।

2. कार्यवाहक प्रधान आरक्षक 454 बडू सिंह निनामा – पुलिस विभाग में 41 वर्ष की निष्ठापूर्ण सेवा पूर्ण करने पर।

विदाई समारोह के दौरान दोनों अधिकारियों ने अपने लंबे सेवाकाल के अनुभव साझा किए तथा विभाग में बिताए गए यादगार पलों को स्मरण करते हुए सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग और स्नेह के लिए विभाग के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संदेश दिया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया, रक्षित निरीक्षक श्री अखिलेश राय, पुलिस कार्यालय का समस्त स्टाफ तथा सेवानिवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।

keyboard_arrow_up
Skip to content