15 वर्षीय गुम बालक को झाबुआ पुलिस ने चंद घंटों में किया दस्तयाब”

 

थाना पेटलावद पुलिस टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एकलव्य स्कूल पेटलावद छात्रावास के एक नाबालिग 15 वर्षीय बालक को चंद घंटों के भीतर सकुशल दस्तयाब किया गया।
बालक के परिजनों द्वारा उसके गुम होने की रिपोर्ट थाना पेटलावद झाबुआ में दर्ज कराई गई थी। प्रकरण को अपराध क्रमांक 64/2026 धारा 137(2) बी.एन.एस. में लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संभावित स्थलों का निरीक्षण किया, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी विश्लेषण तथा सीमावर्ती क्षेत्रों की सर्चिंग की गई।
पुलिस टीम की सतर्कता, सक्रियता और त्वरित समन्वय के परिणामस्वरूप नाबालिग बालक को बामनिया रेलवे स्टेशन से सुरक्षित दस्तयाब कर बालक को उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। बालक के मिलने से परिवार में अब खुशी का माहौल है।
पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा टीम को नगद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।

keyboard_arrow_up
Skip to content