भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज झाबुआ में प्रातः 8:00 बजे साइक्लोथॉन (Cyclothon) का आयोजन किया गया।

यह रैली पुलिस लाइन, झाबुआ से प्रारंभ होकर राजगढ़ नाका होते हुए पुलिस अधीक्षक कार्यालय, झाबुआ में समाप्त हुई।उक्त रैली को उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

साइक्लोथॉन में उप पुलिस महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक शिव दयाल सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित अनेक पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों एवं बच्चों ने साइकिल चलाकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के साथ साथ फिट इंडिया का संदेश दिया।

keyboard_arrow_up
Skip to content