
थाना काकनवानी क्षेत्र के ग्राम बालवासा में महिला के साथ अभद्र एवं अमानवीय कृत्य पर त्वरित पुलिस कार्रवाई, 4 आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार कर भेजा जेल
थाना काकनवानी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालवासा में एक महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने की गंभीर घटना का वीडियो संज्ञान में आया है। उक्त वीडियो में आरोपियों द्वारा महिला के साथ मारपीट करते हुए उसके पति को जबरन महिला के कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाया जाना पाया गया, जो गंभीर आपराधिक कृत्य है।
घटना की जानकारी मिलते ही थाना काकनवानी में तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 74, 76, 85, 296(ए), 115(2), 351(3), एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण में शामिल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है:
1. सूर्या पिता रसिया डामोर, निवासी ग्राम पलाशडोर
2. दिलीप पिता बाबू भूरिया, निवासी ग्राम बालवासा
3. बाबू भूरिया पिता गोवर्धन, निवासी ग्राम बालवासा
4. शैलेश पिता परथिग भूरिया, निवासी ग्राम बालवासा
कानून तथा महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।





