नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने वाला आरोपी पुलिस की गिरफ्त में; डायल 112 की सजगता से त्वरित कार्रवाई
झाबुआ पुलिस ने एक नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर अपराध में प्रयुक्त वाहन भी जब्त कर लिया है।
घटना का विवरण:
दिनांक 30.05.2026 को गुजरात के राजकोट से मजदूर ढूंढने के उद्देश्य से आए एक युवक ने ग्राम खयडु बड़ी में एक नाबालिग बालिका को खाना खिलाने के बहाने फुसलाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। घटना की जानकारी मिलते ही बालिका के परिजनों ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पीड़िता व परिजनों को सुरक्षित थाना कोतवाली झाबुआ लाया गया। पीड़िता की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी ब्रजेश पिता वीरेन्द्र यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी नवागाँव डी-डिवीजन थाना राजकोट (गुजरात) को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार (क्रमांक GJ-03, PD-5915) को भी विधिवत जब्त कर लिया है।
झाबुआ पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी पुलिस थाने पर दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

keyboard_arrow_up
Skip to content