झाबुआ पुलिस की बड़ी सफलता : 15 दिनों में 14 गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में झाबुआ पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु लगातार विशेष अभियान ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 01 जून 2026 से 15 जून 2026 तक की अवधि में झाबुआ पुलिस ने कुल 14 नाबालिग बालक-बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया है।

हाल ही में दर्ज विभिन्न प्रकरणों में पुलिस टीमों द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए निम्नलिखित नाबालिग बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब किया गया—

1. अपराध क्रमांक 452/2026, थाना कोतवाली झाबुआ
ग्राम सेमलिया बड़ा निवासी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका, जो दिनांक 21.04.2026 को शादी देखने जाने का कहकर घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी थी, को पुलिस द्वारा सकुशल दस्तयाब किया गया।

2. अपराध क्रमांक 497/2026, चौकी पिटोल, थाना झाबुआ
ग्राम मांडली बड़ी निवासी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका, जो दिनांक 15.05.2026 की रात्रि से लापता थी, को पुलिस टीम ने सुरक्षित बरामद किया।

3. अपराध क्रमांक 503/2026, थाना कोतवाली झाबुआ
ग्राम बिजिया डुंगरी निवासी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका, जो झाबुआ में खरीदारी के दौरान लापता हो गई थी, को सघन खोजबीन के बाद सकुशल दस्तयाब किया गया।

4. अपराध क्रमांक 532/2026, थाना कोतवाली झाबुआ
ग्राम हड़मतिया निवासी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका, जो दिनांक 23.05.2026 को घर से बिना बताए चली गई थी, को पुलिस की सक्रिय कार्रवाई से सुरक्षित बरामद किया गया।

5. अपराध क्रमांक 540/2026, थाना कोतवाली झाबुआ
ग्राम ढेकलबड़ी निवासी 15 वर्षीय नाबालिग बालिका, जो बारात देखने जाने के बाद वापस नहीं लौटी थी, को पुलिस टीम के अथक प्रयासों से सकुशल दस्तयाब किया गया।

6. अपराध क्रमांक 559/2026, थाना कोतवाली झाबुआ
ग्राम बाड़कुआं निवासी 16 वर्षीय नाबालिग बालिका, जो दिनांक 06.06.2026 को घर से अचानक लापता हो गई थी, को त्वरित खोजबीन कर सुरक्षित बरामद किया गया।

झाबुआ पुलिस की त्वरित, संवेदनशील एवं प्रभावी कार्रवाई के परिणामस्वरूप सभी गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं के सकुशल मिल जाने से उनके परिवारों में पुनः खुशी, राहत एवं संतोष का वातावरण है।

keyboard_arrow_up
Skip to content