प्रेस नोट
झाबुआ पुलिस
दिनांक : 24 सितंबर 2026
काकनवानी पुलिस ने 4 विधि विवादित बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया
सोशल मीडिया पर 8 लेन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आने-जाने वाले वाहनों पर पत्थर फेंकने का वीडियो वायरल होने पर झाबुआ पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा वायरल वीडियो की तस्दीक करने पर वीडियो का घटनास्थल थाना काकनवानी क्षेत्र के ग्राम आमली डुंगरा स्थित दिल्ली-मुंबई 8 लेन एक्सप्रेस-वे का पाया गया। वीडियो में कुछ व्यक्तियों द्वारा एक्सप्रेस-वे से गुजरने वाले वाहनों को निशाना बनाकर पथराव करते हुए दिखाई दे रहे थे। ऐसी घटना से वाहन चालकों एवं यात्रियों के साथ गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है।
पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी काकनवानी को प्रभावी कार्रवाई करने तथा वीडियो में दिखाई दे रहे व्यक्तियों की पहचान कर शीघ्र पुलिस अभिरक्षा में लेने के निर्देश दिए गए।
निर्देशों के पालन में थाना काकनवानी पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए वाहनों पर पथराव करने वाले 4 विधि विवादित बालकों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।
साथ ही, विधि विवादित बालकों के परिजनों को थाने पर बुलाकर भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न करने तथा एक्सप्रेस-वे पर पथराव जैसी गतिविधियों से दूर रहने के संबंध में समझाइश दी गई।
प्रकरण में धारा 125, 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर विवेचना की जा रही है। साथ ही 8 लेन एक्सप्रेस-वे पर इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक निगरानी एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।





