*ग्राम करवड़ में जन-विश्वास शिविर आयोजित, थाना पेटलावद एवं रायपुरिया का किया निरीक्षण*

ग्राम करवड़ में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार की उपस्थिति में जन-विश्वास शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर निराकरण के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर सुरक्षा, बाल विवाह रोकथाम, ऑपरेशन मर्यादा एवं विवाह समारोहों में DJ के स्थान पर पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग की अपील की गई।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा थाना पेटलावद एवं थाना रायपुरिया का निरीक्षण कर कानून-व्यवस्था, रात्रि गश्त, CM हेल्पलाइन शिकायतों, लंबित अपराधों एवं असामाजिक तत्वों की निगरानी की समीक्षा की। थानों पर उपस्थित आवेदकों की शिकायतें सुनकर त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। अवैध गतिविधियों पर सख्ती एवं फरियादियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार रखने की हिदायत दी।

keyboard_arrow_up
Skip to content