प्रेस नोट
दिनांक : 30 जून 2026
झाबुआ पुलिस द्वारा जुआ खेलने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में जिले में जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया एवं एसडीओपी झाबुआ श्री कमलेश शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक जयराज सोलंकी के नेतृत्व में खेलने वाले आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई।
दिनांक 29.06.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना विश्वसनीय पाए जाने पर तत्काल पुलिस टीम, को मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर कार्रवाई करते हुए मौके से निम्नलिखित पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया—
1. संजय पिता ताराचंद जैन, उम्र 45 वर्ष, निवासी पटेल मार्ग, राजगढ़, जिला धार।
2. उमेश पिता मोहनलाल राठौर, उम्र 34 वर्ष, निवासी राजेन्द्र कॉलोनी, राजगढ़, जिला धार।
3. हुकमीचंद पिता धुर्राजी अगलेचा, उम्र 35 वर्ष, निवासी दलपुरा मोहल्ला, राजगढ़, जिला धार।
4. गब्बर पिता जहिर खान, उम्र 44 वर्ष, निवासी बायपास जैन गेट, बाग, जिला धार।
5. सज्जाद पिता छोटे खान मेबाती, उम्र 42 वर्ष, निवासी बायपास रोड, नागेश्वर मंदिर के पास, बाग, जिला धार।
मौके से जप्त मशरूका :
नगद राशि ₹33,520/-, एक स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP-09-WK-3455, पाँच मोबाइल फोन, ताश की दो गड्डियाँ, एक चटाई एवं एक गमछा सहित कुल जप्त मशरूका का अनुमानित मूल्य ₹93,720/- है।
उक्त कार्रवाई के आधार पर थाना कालीदेवी में अपराध क्रमांक 201/2026 पंजीबद्ध कर धारा 13 मध्यप्रदेश जुआ अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
झाबुआ पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content