प्रेस नोट
झाबुआ पुलिस
दिनांक : 8.11.2026

*थाना कल्याणपुरा पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई*

*अवैध गांजा की खेती के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार।*

*आरोपी के कब्जे से 82.55 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत ₹784000/- है, जप्त।*

*मध्यप्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध झाबुआ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है।*

भारत सरकार के ‘नशा मुक्त भारत’ अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश को 31 दिसंबर 2029 तक नशामुक्त बनाने के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री कैलाश मकवाना के निर्देशन में प्रदेशभर में मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों तथा संगठित नेटवर्क के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं इसमें संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कठोर वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर रेंज (ग्रामीण) श्री मनोज कुमार सिंह द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती, क्रय-विक्रय एवं तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

दिनांक 07.11.2026 को थाना कल्याणपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि थाना कल्याणपुरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम खेड़ा में एक खेत में तुवर की फसल के बीच अवैध रूप से गांजे की खेती की जा रही है। सूचना की गंभीरता एवं विश्वसनीयता को देखते हुए एसडीओपी पेटलावद सुश्री अनुरक्ति सबनानी के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी कल्याणपुरा उप निरीक्षक श्री एडमिरल तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर द्वारा बताए गए स्थान पर दबिश दी गई।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आरोपी के खेत में तुवर की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए जा रहे गांजे के पौधों को विधिवत जप्त किया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 105 गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन 82 किलो 550 ग्राम है, जप्त किए गए। जप्त गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख 84 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस द्वारा मौके से आरोपी लालसिंह पिता मान सिंह भाबोर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 8/20 NDPS Act के तहत दंडनीय पाए जाने से थाना कल्याणपुरा में अपराध क्रमांक 368/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
विवरण-

• गिरफ्तार आरोपी – लालसिंह पिता मानसिंह भाबोर उम्र 52 वर्ष निवासी खेड़ा
• जप्त मश्रुका – कुल 105 पौधे कुल वजन 82.55 किलोग्राम
• कीमत – 07 लाख 84 हजार रुपये

सराहनीय कार्य-

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी कल्याणपुरा उपनिरीक्षक श्री एडमिरल तोमर, सउनि. श्री लालसिंह चौधरी, सउनि. श्री जगदीश नायक, सउनि. श्री उमेश मकवाना।, Hc 172 महेन्द्र Hc 462 भूरसिंह Hc 488 दीपक C 427 राजेंद्र C 616 राहुल डामोर C 315 रामप्रसाद C 442 राहुल जमरा C 362 सुनील Hc चालक 213 सवेसिंह एवं साइबर सेल टीम झाबुआ की सराहनीय भूमिका रही।

झाबुआ पुलिस आमजन से अपील करती है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार, खेती एवं तस्करी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। नशे के विरुद्ध झाबुआ पुलिस का अभियान निरंतर जारी रहेगा। नशामुक्त समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

keyboard_arrow_up
Skip to content