प्रेस नोट
पिटोल पुलिस की जुआ-सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, 5 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज
पिटोल। पुलिस द्वारा कस्बा भ्रमण के दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर हरिजन मोहल्ला पिटोल में दबिश देकर ताश पत्ती पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 04 आरोपियों को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे एवं मौके से कुल ₹2,47,010/- का मशरूका जप्त कर उनके विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस चौकी पिटोल की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि हरिजन मोहल्ला पिटोल में कुछ व्यक्ति रुपये-पैसों का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई, जहां निम्न आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया—
मुकेश पिता प्रेमसिंह बंजारा, उम्र 43 वर्ष, निवासी गोधरा रोड, फ्रिलेडगंज, दाहोद, गुजरात।
अलजी पिता पानसिंह बिलवाल, उम्र 50 वर्ष, निवासी माण्डली बड़ी।
पंकेश पिता जिमाल भाबोर, उम्र 30 वर्ष, निवासी खापरिया, दाहोद, गुजरात।
मुकेश पिता बालु बिलवाल, उम्र 40 वर्ष, निवासी माण्डली बड़ी।
आरोपियों के कब्जे एवं मौके से 03 मोबाइल फोन कीमत ₹75,000/-, एक टीवीएस स्कूटी कीमत ₹80,000/-, एक मोटरसाइकिल कीमत ₹85,000/-, जुआ राशि ₹7,010/- एवं ताश पत्ती जप्त की गई। इस प्रकार कुल ₹2,47,010/- का मशरूका जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई।
तितली-भंवरा खेलाते एक अन्य आरोपी पर कार्रवाई
इसी क्रम में पुलिस द्वारा एक अन्य कार्रवाई करते हुए कमलेश पिता नरु मेड़ा, निवासी पिटोल बड़ी को रुपये-पैसों का दांव लगवाकर तितली-भंवरा खिलाते हुए पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई।
सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में एसआई अशोक बघेल, आरक्षक अजमेर, आरक्षक दीपक, आरक्षक कैलाश, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक अनसिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस द्वारा अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध इसी प्रकार निरंतर प्रभावी कार्रवाई जारी रहेगी।





