रात भर चला झाबुआ पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान

15 स्थायी वारंटी (06 इनामी, रुपए 29,000) एवं 01 फरारी वारंटी गिरफ्तार, 06 गिरफ्तारी वारंट तामील

जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने, आमजन में सुरक्षा एवं पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करने तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक झाबुआ श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में संपूर्ण जिले में विशेष रात्रिकालीन कॉम्बिंग गश्त की गई।

रात्रि कांबिंग गस्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्वयं चौकी उमरकोट, झकनावदा तथा थाना कालीदेवी एवं रायपुरिया का निरीक्षण कर पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण, स्थायी वारंटियों, फरार अपराधियों, निगरानी बदमाशों एवं अन्य वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए जिलेभर में पुलिस टीमों द्वारा सघन कार्रवाई की गई। विभिन्न थाना क्षेत्रों में सक्रिय एवं पुराने अपराधियों के ठिकानों पर दबिश देकर उनकी गतिविधियों की जांच की गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग की गई।

कॉम्बिंग गश्त के दौरान 03 राजपत्रित अधिकारियों सहित 150 से अधिक पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। कार्रवाई के दौरान 15 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 06 इनामी स्थायी वारंटी शामिल है जिन पर कुल 29,000 रुपये का इनाम घोषित था, 01 फरारी वारंटी गिरफ्तार तथा 06 गिरफ्तारी वारंटों की तामील की गई।

पुलिस टीमों द्वारा जिलेभर में 99 गुण्डा चेक, 108 निगरानी बदमाश चेक, 23 संपत्ति संबंधी अपराधियों एवं 03 जिला बदर अपराधियों की जांच की गई। आदतन अपराधियों एवं निगरानी बदमाशों की गतिविधियों का सत्यापन कर उन पर विशेष निगरानी रखी गई।

अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 14 प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

झाबुआ पुलिस द्वारा आगे भी जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सघन कॉम्बिंग गश्त लगातार जारी रखी जाएगी। पुलिस का यह प्रयास आमजन में सुरक्षा एवं पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने, अपराधियों में कानून का भय बनाए रखने तथा जिले में भयमुक्त वातावरण स्थापित करने की दिशा में निरंतर जारी है।

गिरफ्तार स्थायी/फरारी वारंटियों की सूची :

1. मोनु पिता दलसिंह मेडा, निवासी भूतखेड़ी, थाना राणापुर।
2. भुरसिंह पिता झांग कटारा, निवासी धामनी काटार, थाना राणापुर। (इनामी रू.500)
3. राहुल पिता पारु भुरिया, निवासी बेडदा, थाना मेघनगर।
4. प्रकाश पिता खुमसिंह भयडिया, निवासी खेड़ा, थाना मेघनगर।
5. बाबु पिता पारसिंह भुरिया, निवासी देवका, थाना काकनवानी।
6. राजेश पिता धुलिया निनामा, निवासी सातसेरा, थाना काकनवानी। (इनामी रू.500)
7. मांगु पिता मानसिंह मेडा, निवासी नरेला, थाना थांदला। (इनामी रू.5000)
8. मिसरा पिता दिता मेडा, निवासी गोरियाखांदन, थाना थांदला।
9. भूरा पिता भीमा रामा, निवासी सुलामड़ा, थाना कल्याणपुरा (इनामी रू.3000)
10. सीलू पिता मिठिया बिलवाल, निवासी घाटिया, थाना थांदला।
11. सत्तरु पिता कालु गरवाल, निवासी सेमलिया, थाना थांदला।
12. कालु पिता दलीया डामोर, निवासी पलासडोर, थाना थांदला।
13. काना पिता वक्ता भुरिया, निवासी मोरझरिया, थाना रायपुरिया।
14. कसन उर्फ किशन पिता धूमसिंह गामड़, निवासी काकड़कुआ, थाना कल्याणपुरा।
15. प्रदीप पिता प्रतापचंद निमचिया, निवासी फाकरी कॉलोनी, थाना थांदला।, (इनामी रू.10000)
16. प्रदीप पिता प्रतापचंद निमचिया, निवासी फाकरी कॉलोनी, थाना थांदला।, (इनामी रू.10000)

keyboard_arrow_up
Skip to content